हिमाचल में घर में आग से 6 लोग जिंदा जले:आधी रात LPG सिलेंडर फटने से हादसा, पूरा मकान जला; पालतू मवेशी भी मरे
- Admin Admin
- Jan 15, 2026
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में बीती रात एक घर में भीषण आग लगने से छह लोग जिंदा जल गए। इसकी पुष्टि SDM संगड़ाह सुनील कायथ ने की है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति को घायल अवस्था में रेस्क्यू किया गया। घायल को राजगढ़ अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा नौहराधार के तलांगना गांव में बीती रात दो से तीन बजे के बीच का बताया जा रहा है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट से भड़की। इससे घर पर रखा LPG सिलेंडर फट गया, जिससे आग ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में कुछ पालतू मवेशियों के भी जिंदा जलने की सूचना है। आग लगने के बाद मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया है। यह आग मोहन लाल के घर पर लगी। बताया जा रहा है कि मोहन लाल के घर पर कुछ मेहनमान आए थे। SDM बोले-घटनास्थल पर पहुंचने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी SDM संगड़ाह सुनील कायथ ने बताया कि अग्निकांड की सूचना के बाद वह घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने बताया कि आग अब कंट्रोल है। राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए है। जिस जगह यह हादसा हुआ है, वह अति दुर्गम क्षेत्र है। वहां मोबाइल सिंग्नल भी मौजूद नहीं है। इससे हादसे की पूरी जानकारी नहीं मिल पा रही है। इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं....



