10 साल अनुभवी आंगनबाड़ी वर्कर बनेंगी सुपरवाइजर

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सुपरवाइजर के पद पर पदोन्नत करने का फैसला लिया है। अब 10 वर्ष की सेवा का अनुभव रखने और पात्रता पूरी करने वाली आंगनबाड़ी वर्करों को सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत किया जाएगा। सुपरवाइजर पदों पर 50 प्रतिशत नियुक्तियां आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में से पदोन्नति द्वारा और शेष 50 प्रतिशत सीधी भर्ती से की जाएंगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिला एवं बाल विकास से जुड़ी घोषणाओं की समीक्षा बैठक में दी। सीएम ने बताया कि कुपोषित बच्चों को स्वस्थ करने के लिए अतिरिक्त पोषण पर तेजी से काम किया जा रहा है।