चंडीगढ़ में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक की हत्या:2 आरोपियों ने चाकुओं से गोदा; जेल से जमानत पर बाहर आया था

चंडीगढ़ में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक्टिवा पर सवार युवक का मर्डर कर दिया गया। आरोपियों ने युवक पर चाकुओं से हमला किया हैै। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल अवस्था में युवक को सेक्टर-16 अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक बुलेट पर दो युवक आए थे। एक के हाथ में हथियार था। दोनों ने हेलमेट पहना हुआ था। मृतक की पहचान सुमित के रूप में हुई। वह बापूधाम कॉलोनी (चंडीगढ़) का रहने वाला था। सुमित एनडीपीएस (ड्रग्स) केस में अभी जेल से जमानत पर बाहर आया था। पुलिस का मानना है कि यह पुरानी रंजिश का केस है। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक कर रही है। युवक ने एक्टिवा छोड़कर भागने की कोशिश की पुलिस के मुताबिक सेक्टर-37 के बीजेपी दफ्तर के नजदीक पेट्रोल पंप के पास युवक पर चाकू से हमला किया गया। आरोपियों ने उसकी पीठ समेत अन्य जगह चाकू से वार किए। खून ज्यादा बहने के कारण वह करीब 50 मीटर दूर एक्टिवा समेत गिरा। वहां से हेलमेट उतारकर भागने की कोशिश की। लेकिन केवल 20 कदम ही चल पाया। पुलिस को घटनास्थल से मृतक की स्कूटी के साथ जूता मिला है। युवक 2 हफ्ते पहले ही शादी हुई थी मृतक के दोस्त कुनाल ने बताया कि सुमित उर्फ गोलू मौली जागरा में रहता था। अभी 2 हफ्ते पहले शादी हुई थी। वह मेरी एक्टिवा पर सामान लेने गया था। वह बूट लेकर आया था। इसी बीच हमला कर दिया गया। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं...