पंचकूला की कैप्टन पायस मुद्गिल को कमेंडेशन कार्ड

चंडीगढ़ | आर्मी डे पर पंचकूला की कैप्टन पायस मुद्गिल को भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए सदर्न आर्मी कमांडर कमेंडेशन कार्ड से सम्मानित किया गया। वे आर्टिलरी रेजिमेंट की पहली महिला अधिकारी हैं और शूटिंग में अलग पहचान बना चुकी हैं। वर्तमान में पायस आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट (एएमयू), महू में तैनात हैं। यह यूनिट कई ओलंपियन पैदा कर चुकी है, जैसे कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़। पायस का परिवार चार पीढ़ियों से सेना से जुड़ा हुआ है। उनके परदादा इंडियन नेशनल आर्मी में थे, माता-पिता, दोनों तरफ के दादा भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं। पिता ब्रिगेडियर सतीश शर्मा हाल ही में ब्रिगेडियर पद से रिटायर हुए हैं। चीन सीमा से शूटिंग रेंज तक... उनकी पहली पोस्टिंग चीन सीमा के पास हार्ड फील्ड एरिया में हुई, जहां 3000 जवानों की गैरिसन में वे इकलौती महिला अधिकारी थीं। 172 फील्ड रेजिमेंट में सेवा के दौरान उन्होंने शूटिंग को अपना मुख्य खेल बनाया। खेल सफर की शुरुआत चंडीगढ़ से... पायस का खेल सफर 2013 में चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन के रेजिडेंशियल प्रोग्राम से शुरू हुआ। 2022 में चेन्नई स्थित ओ​टीए जॉइन की थी।