हरियाणा के मुख्य सचिव की हुई बाईपास हार्ट सर्जरी

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की बाईपास हार्ट सर्जरी हुई है। गुरुवार देर रात तबीयत खराब होने के बाद हुई। सीने में दर्द होने के बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी बाईपास हार्ट सर्जरी बिना किसी दिक्कत के हुई। अस्पताल के अनुसार इसके बाद रस्तोगी की हालत स्थिर है और वे सीटीवीएस इंटेंसिव केयर यूनिट में हैं। एक-दो दिन में प्राइवेट रूम में रखा जा सकता है। अनुराग रस्तोगी की हालत स्थिर है। वह सीटीवीएस (कार्डियो थोरैसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी) गहन चिकित्सा इकाई में है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।