रालोद प्रमुख चौधरी से नाराज जगजीत सांगवान ने छोड़ी पार्टी

जगजीत सांगवान चंडीगढ़ | दादरी के पूर्व विधायक और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के हरियाणा इकाई के अध्यक्ष जगजीत सिंह सांगवान ने अध्यक्ष पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने और प्रदेश कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने पिछले साल जुलाई में ही 41 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी का भी गठन किया था। इस्तीफे के पीछे की बड़ी वजह यह सामने आई है कि पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी पिछले दिनों पानीपत आए थे लेकिन इसकी जानकारी पार्टी के किसी पदाधिकारी को नहीं मिली। इसे पानीपत और करनाल के पदाधिकारियों ने आपत्ति दर्ज कराई कि उन्हें इसकी सूचना तक नहीं है।