नवांशहर में तापमान 0 डिग्री, पहली बार पूरे हरियाणा में पारा 5 डिग्री से नीचे

चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान गिरकर 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले नौ वर्षों की सबसे ठंडी रात रही। मौसम विभाग के मुताबिक यह तापमान सामान्य से करीब 4 डिग्री कम रहा।बुधवार को मकर संक्राति के दिन भी शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। वहीं हिमाचल में शुक्रवार से चार दिनों तक बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में नया पश्चिमी विक्षोभ 15 जनवरी की रात से एक्टिव हो रहा है। 16 से 19 जनवरी के बीच मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। हरियाणा में मंगलवार को कोहरे के कारण दृश्यता शून्य हो गई। रात का तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया। यह सीजन में पहली बार पूरे प्रदेश में 5 डिग्री से नीचे आ गया। सोनीपत में यह सबसे कम 1.4 डिग्री और हिसार में 1.5 डिग्री दर्ज किया गया। पाला जमा और शीतलहर चली। भास्कर एक्सपर्ट लोहड़ी पर मंगलवार को पंजाब में अधिकांश जगहों पर धुंध और कड़ाके की ठंड रही। शीतलहर के कारण नवांशहर में इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य दर्ज किया गया। धुंध के कारण मोगा, पठानकोट और होशियारपुर जिलों में सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। पंजाब में 16 जनवरी से सक्रिय होगा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस... आने वाले 5 दिनों में भी कोहरे और ठंड का असर बना रहेगा। तापमान में ज्यादा बदलाव के आसार नहीं है। कई स्थानों पर घनी धुंध देखने को मिल सकती है। पूर्वानुमान के अनुसार 16 जनवरी से पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से आसमान में बादल छा सकते हैं और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। यह मौसम विशेषकर गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है। कृषि अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि कम तापमान के कारण गेहूं के पौधों में फुटाव (टिलरिंग) अधिक होता है, जिससे पैदावार बढ़ने की संभावना प्रबल हो जाती है। ट्रेनें कई घंटे देरी से पहुंचीं मंगलवार को दिल्ली से वाया अंबाला कैंट होकर आने वाली एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें 6 घंटे से ज्यादा समय की देरी से पहुंचीं। 12413 गलता धाम पूजा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 घंटे 16 मिनट, 13151 जम्मूतवी एक्सप्रेस 2 घंटे 6 मिनट, 11077 झेलम एक्सप्रेस 2 घंटे 20 मिनट, 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस पौने 3 घंटे, 12587 जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस 2 घंटे 40 मिनट देरी से स्टेशन पहुंची। डॉ. सुरिंदर पाल, निदेशक, आईएमडी चंडीगढ़ पंजाब में 17 तक दसवीं कक्षा तक छुट्टियां घोषित... मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशानिर्देशों के अनुसार, विद्यार्थियों और अध्यापकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को मुख्य रखते हुए राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में 17 जनवरी तक दसवीं कक्षा तक की छुट्टियां घोषित कर दीं। इन कक्षाओं के अध्यापक विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाएं लगा सकते हैं। 11वीं और 12वीं की नियमित कक्षाएं स्कूल में ही लगेंगी, जिनका समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक का होगा। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे। तस्वीर संगरूर की है। यहां दिन भर धुंध छाई रही। धुंध में लिपटी लोहड़ी की सुबह, पंजाब में हादसों में 4 की मौत चंडीगढ़ में 2.8 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान, नौ साल का रिकॉर्ड टूटा