पंजाब बीजेपी की दिल्ली में हाई कमान के साथ बैठक:राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे और संगठन पर बनेगी स्ट्रेटजी, चुनावी तैयारियों पर भी रहेगा फोकस

पंजाब बीजेपी की आज शाम 6 बजे दिल्ली में अहम मीटिंग होगी। यह मीटिंग हाईकमान द्वारा बुलाई गई है। मीटिंग में पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ और नव नियुक्त प्रधान केवल सिंह ढिल्लों मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि इस मीटिंग में चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय प्रधान नितिन नवीन के पंजाब दौरे को लेकर भी फीडबैक लिया जाएगा।