हंसी की गर्माहट...:लोहड़ी पर मिले और फिर मुस्कुराए गवर्नर व पंजाब-हरियाणा के सीएम
- Admin Admin
- Jan 14, 2026
चंडीगढ़ | पंजाब लोक भवन में लोहड़ी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह का आयोजन पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की ओर से किया गया। समारोह में पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, हरियाणा के राज्यपाल प्रो. आशीम कुमार घोष, हरियाणा विस अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, हरजोत सिंह बैंस एवं संजीव अरोड़ा, राज्यसभा सदस्य डॉ. अशोक मित्तल एवं सरदार सतनाम सिंह संधू समेत कई शख्सियतें मौजूद रहीं।



