विद्यालय में दिया सीमा सुरक्षा व राष्ट्रधर्म पर विद्यार्थियों को संदेश
- Admin Admin
- Dec 01, 2025
नैनीताल, 1 दिसंबर (हि.स.)। नगर के दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार विद्यालय में वंदना सत्र के दौरान सीमा जागरण मंच के प्रांत संगठन मंत्री आशीष बाजपेई ने विद्यार्थियों को राष्ट्रभक्ति व राष्ट्रीय उत्तरदायित्व पर प्रेरणादायी उद्बोधन दिया।
उन्होंने कहा कि देश की सीमा सुरक्षा केवल सैनिकों की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। युवा वर्ग को राष्ट्रहित के प्रति सजग रहकर समाज में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।
आशीष बाजपेई ने सीमा क्षेत्रों की चुनौतियों और उनके देश की आंतरिक सुरक्षा पर पड़ने वाले प्रभावों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ें। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डॉ सूर्य प्रकाश ने आशीष बाजपेई का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे मार्गदर्शन से विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध और मजबूत होता है।
कार्यक्रम में अरुण कुमार यादव, संजय मिश्रा, दिनेश सिंह नयाल सहित विद्यालय का समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी



