स्कूल में बच्चे के सिर पर गिरा छत का स्लैब:5वीं के छात्र की मौत; बिहार में 12वीं पास के लिए स्टेनोग्राफर की वैकेंसी
- Admin Admin
- Jan 10, 2026
आज टॉप स्टोरी में ओडिशा के स्कूल में छात्र की मौत समेत अन्य खबरें। टॉप जॉब्स में बिहार में स्टेनोग्राफर भर्ती समेत 2 नौकरियां। करेंट अफेयर्स में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उद्घाटन समेत 4 खबरें। टॉप स्टोरी 1. ओडिशा के सरकारी स्कूल में 5वीं के छात्र की मौत ओडिशा के बालासोर के एक प्राइमरी स्कूल में 11 साल के छात्र के सिर पर कंक्रीट की स्लैब गिरने से उसकी मौत हो गई। बच्चा स्कूल में 5वीं कक्षा में पढ़ता था। लंच ब्रेक में वो खेल रहा था। इसी दौरान स्कूल की छत से एक कंक्रीट की स्लैब उसके सिर पर गिर गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल लेकर गए जहां बच्चे की मौत हो गई। ओडिशा के सीएम मोहन चरण मांझी ने बच्चे के परिवार को 4 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। 2. SSC ने 2026-27 का एग्जाम कैलेंडर जारी किया स्टाफ सिलेक्शन कमीशन यानी SSC ने 2026-27 रिक्रूटमेंट साइकिल के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स ssc.gov.in पर जाकर पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं। इस साल SSC CGL का एग्जाम मई-जून में हो सकता है और इसका नोटिफिकेशन मार्च में जारी हो सकता है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस और CAPFs में सब-इंस्पेक्टर की भर्ती का नोटिफिकेशन मई में जारी होगा। इसका एग्जाम अक्टूबर-नवंबर में हो सकता है। करेंट अफेयर्स 1. कोलकाता से गुवाहाटी के बीच चलेगी पहली वंदे भारत स्लीपर 2. मार्च में एंटी ड्रग कैंपेन लॉन्च होगा 3. प्रसार भारती ने क्रिएटर्स कॉर्नर लॉन्च किया 4. इंडोनेशिया ने Grok पर अस्थायी बैन लगाया टॉप जॉब्स 1. बिहार लोक सेवा आयोग ने स्टेनोग्राफर की भर्ती निकाली बिहार लोक सेवा आयोग ने स्टेनोग्राफर के 15 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 12 जनवरी से शुरू होगी। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर विजिट कर 2 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें 2. इंडियन नेवी में शॉर्ट सर्विस कमीशन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी भारतीय नौसेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत ऑफिसरों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। कुल 260 रिक्त पदों पर अफसरों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 24 जनवरी से होगी। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर 24 फरवरी तक आवेदन दर्ज कर सकते हैं। ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें



