हिसार : देश को आत्मनिर्भर बनाने में अपना पूरा योगदान दें महिलाएं : डॉ. आशा खेदड़

उकलाना के आर्य कन्या कॉलेज में गोष्ठी में पहुंची भाजपा जिला अध्यक्ष

हिसार, 10 दिसंबर (हि.स.)। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने महिलाओं से

आह्वान किया है कि वे देश को आत्मनिर्भर बनाने में अपना पूरा योगदान दें। उन्होंने

कहा कि महिलाएं इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

डॉ. आशा खेदड़ बुधवार को आर्य कन्या महाविद्यालय उकलाना में सरकार क़े स्वदेशी

अभियान क़े तहत हमारे देश को आत्मनिर्भर बनाने में महिलाओं की भूमिका विषय पर एक महिला

गोष्ठी को संबोधित कर रही थीं। समारोह की अध्यक्षता श्री बालाजी ड्रामेटिक क्लब क़े

संरक्षक अशोक गर्ग व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कुसुम गर्ग ने की। डॉ. आशा खेदड़ ने कहा

कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास व आत्मनिर्भरता की

ओर से बढ़ रहा है। यह सब देशवासियों के सहयोग से ही संभव है। ऐसे में महिलाएं भी आत्मनिर्भर

भारत बनाने में अपना भरपूर योगदान दें।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा एवं कार्यक्रम संयोजक सोशल मीडिया

प्रभारी अमर पातड़ ने बताया कि कार्यक्रम में मंडी व आसपास क़े क्षेत्र की काफ़ी धार्मिक

व सामाजिक संस्थाओं क़े पदाधिकारियाें ने भाग लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर