चुनाव के बाद भाजपा का आएगा पहला बयान:मुख्यमंत्री भगवंत मान के कटाक्ष के बाद BJP अध्यक्ष जाखड़ करेंगे पत्रकारवार्ता

पंजाब में बलाक समिति और जिला परिषद चुनाव के बाद पंजाब भाजपा का पहला औपचारिक प्रतिक्रम आ रहा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सुनील जाखड़ की तरफ से दोपहर के समय पत्रकारवार्ता की जा रही है। वह इस समय पंजाब में चुनाव के दौरान के घटनाक्रम के साथ साथ भाजपा की मौजूदा स्थिति और आने वाले दिनों में पार्टी के कार्यक्रम संबंधी बात कर सकते हैं। पार्टी को इस बलाक समिति चुनाव में मात्र 22 सीटों पर ही जीत मिली है। तीन कृषि कानूनों के बाद भाजपा पंजाब में पहला ग्रामीण चुनाव बिना किसी विरोध के लड़ी है और जीत भी मिली है। मुख्यमंत्री ने बताया था पांचवें नंबर की पार्टी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पत्रकारवार्ता के दौरान भाजपा को पंजाब में पांचवें नंबर की पार्टी बताया था। मजाकिया लेहाज में मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि उनके गांव सतौज से भाजपा को एक वोट डालने वाले का भी पता कर रहे हैं। इसके अलावा मनरेगा का नाम बदलने पर मुख्यमंत्री की तरफ से विशेष एजलास बुलाने का भी एलान किया गया है। वह इस पर भी अपनी बात रख सकते हैं।