चंडीगढ़ रोजगार्डन में दिनदहाड़े महिला की हत्या:बाथरूम में चाकुओं से गला काटा, खून से लथपथ लाश और चाकू वहीं छोड़ा
- Admin Admin
- Nov 29, 2025
चंडीगढ़ स्थित रोज गार्डन में बाथरूम से महिला की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। उसकी खून से लथपथ लाश बरामद हुई है। लाश के पास ही चाकू भी पड़ा हुआ था। महिला के गले पर गहरी चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि चाकू से गला काटकर महिला की हत्या की गई है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर को एक टूरिस्ट महिला सेक्टर-16 स्थित रोज गार्डन में पार्क में बने बाथरूम में गई थी। जहां पर उसने एक महिला को बेसुध पड़े देखा। महिला के शरीर से खून निकल रहा था। इससे वह महिला बुरी तरह से घबरा गई और डरकर चिल्लाने लगी। इसके बाद वह दौड़कर बाहर आई और रोते हुए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को पूरी बात बताई। उसने कहा कि बाथरूम में महिला की लाश पड़ी है। उसके शरीर से खून निकल रहा है। पास में ही चाकू भी पड़ा है। इसके बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी तुरंत वहां पहुंचे। इसके बाद कंट्रोल रूम में सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिला की उम्र करीब 40 साल है और वह अच्छे घर की लग रही है। पुलिस ने उसकी शिनाख्त की कोशिश शुरू कर दी है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं...



