आप चंडीगढ़ की पूर्व उपाध्यक्ष ज्वाइन करेंगी BJP:पंजाब में काम करने की जताई थी इच्छा, जिम्मेदारी नहीं मिली तो पार्टी छोड़ी
- Admin Admin
- Dec 02, 2025
आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ की पूर्व उपाध्यक्ष आभा बंसल आज भारतीय जनता पार्टी AAP ज्वाइन करने जा रही हैं। वह BJP के प्रदेश कार्यालय में पार्टी ज्वाइन करेंगीं। इसमें BJP के राष्ट्रीय महासचिव नरिंदर सिंह रैना और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा शामिल होंगे। आभा बंसल के पति मोहाली के नामी कारोबारी हैं। वह यहां पर अमेय फाउंडेशन के जरिए समाज सेवी कार्य करती हैं। वह शहर की कई सामाजिक व धार्मिक संगठनों के साथ जुड़ी हुई हैं। अगस्त 2025 में दिया था इस्तीफा आभा बंसल ने अगस्त 2025 में पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा कि पंजाब के लिए पार्टी ज्वाइन की थी। उन्हें चंडीगढ़ में पार्टी ने पदभार दिया गया था। मगर वह पंजाब में काम करना चाहती थीं। इस लिए ही उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है। जानिए कौन हैं आभा बंसल



