पंजाब में आज शीत लहर का यलो अलर्ट:आदमपुर 2 डिग्री तापमान के साथ सबसे ठंडा, चंडीगढ़ की हवा प्रदूषित, धुंध भी पड़ेगी
- Admin Admin
- Dec 06, 2025
पंजाब और चंडीगढ़ में इस समय शीत लहर चल रही है। सुबह-शाम की ठंड बहुत ज्यादा बढ़ गई है। हल्का कोहरा भी पड़ रहा है। वहीं, आज आठ जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट है। न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अब यह सामान्य तापमान से 2 डिग्री नीचे पहुंच गया है। आदमपुर और फरीदकोट पूरे पंजाब में सबसे ठंडा रहा है। यहां पर न्यूनतम तापमान क्रमशः 2 और 3 डिग्री दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ की हवा पंजाब के मुकाबले ज्यादा प्रदूषित हो गई है। सुबह छह बजे चंडीगढ़ का AQI 222 दर्ज किया गया है। आठ जिलों में शीत लहर का अलर्ट पंजाब के ऊपर हवा में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। यह जमीन से करीब 3 किलोमीटर ऊaचाई पर है। इस वजह से हवा में दो मौसम के सिस्टम बने हुए हैं, जिनकी वजह से आने वाले समय में बादल और ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। आज भी राजस्थान से लगते फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, बठिंडा, मोगा, जालंधर और मानसा में शीतलहर का अलर्ट है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली अंबाला और अमृतसर अंबाला हाईवे पर मौसम साफ रहेगा। पंजाब के सभी शहरों की हवा प्रदूषित सुबह सात बजे अमृतसर का AQI 112, जालंधर का AQI 155, खन्ना का AQI 162, लुधियाना का AQI 151, मंडी गोबिंदगढ़ का AQI 207, पटियाला का AQI 144 दर्ज किया गया है। दूसरी तरफ चंडीगढ़ के सेक्टर-22 का AQI 222, सेक्टर-25 में 212, सेक्टर-53 में 213 AQI दर्ज किया गया है। आने वाले सात दिन ऐसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। यानी बारिश नहीं होगी। राज्य के कुछ चुनिंदा इलाकों में हल्की से मध्यम धुंध पड़ सकती है। अगले 3 दिनों में रात/सुबह के तापमान में 2–3°C की हल्की बढ़ोतरी होगी। उसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।



