अमृतसर में नशा करती युवती का हंगामा, VIDEO:पिता के रोकने पर झगड़ा किया, सड़क किनारे बैठकर सॉल्यूशन पिया; लोगों ने जड़े थप्पड़

पंजाब के अमृतसर में नाबालिग लड़कियां खुलेआम नशा कर रही है। जेब से सॉल्यूशन निकालकर उसे बार-बार सूंघती है। नशे की हालत में ही सड़क पर जा रहे लोगों से झगड़ा करती है। मंगलवार देर शाम भी कुछ लड़कियां सड़क किनारे बैठकर सॉल्यूशन सूंघ रही थी। लड़की के पिता ने रोकने की कोशिश की तो दोनों के बीच काफी बहस हुई। गुस्से में पिता उसे बाल खींचकर वहां से ले जाने लगा। स्थानीय लोगों ने बमुश्किल दोनों को शांत किया। इसके बाद लड़की की बहने उसे छुड़ाकर वहां से भाग गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि लड़कियां रोजाना सड़क किनारे बैठकर नशा करती है। रोकने पर उनके साथ ही झगड़ा भी करने लगती है। वहीं, इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच कर लड़कियों की काउंसलिंग कराई जाएगी। जेब से निकाली नशीली सामग्री अमृतसर की लॉरेंस रोड पर मंगलवार देर शाम कुछ लड़कियां झगड़ा कर रही थी। उनकी जेब में नशे की सामग्री भी थी। आसपास के लोगों ने उन्हें रोका तो एक लड़की उनके साथ ही झगड़ने लगी। इसके बाद दूर जाकर अकेले में बैठकर सॉल्यूशन सूंघने लगी। इन लड़कियों की उम्र 15 साल के आसपास है। इसी दौरान उन लड़कियों के पिता भी वहां आ गए। इस घटना से जुड़ी कुछ वीडियो भी सामने आई है। अब पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा... आसपास हंगामे की आवाज सुनकर लड़कियों के पिता भी वहां आ जाते हैं। गुस्से में उन लड़कियों के पिता उन्हें रास्ते में ही पीटना शुरू कर देते हैं। उनके बाल खींचकर वहां से ले जाने लगते हैं। इस दौरान आसपास के लोगों ने लड़कियों को छुड़ाया। पिता और लड़कियों में हाथापाई देखकर आसपास खड़े लोग उल्टा उनके पिता को पीटने लगते हैं। एक युवक ने पिता को 2-3 थप्पड़ भी जड़ दिए। इसके बाद मौका देखकर लड़कियां अपना हाथ छुड़ाकर वहां से फरार हो गई।