खराब मौसम में आदमपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट्स पैक जा रही:एयरपोर्ट डायरेक्टर बोला राज्य स्तर पर फलाइट्स की डिमांड बड़ी,फलाइट्स पैक आदमपुर एयरपोर्ट की अचीवमैंट

आदमपुर एयरपोर्ट डायरेक्टर की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार आदमपुर एयरपोर्ट से मुंबई और हिंडन के लिए संचालित दोनों उड़ानें लगभग पूरी यात्री क्षमता के साथ रवाना हुईं। डायरेक्टर ने बताया कि दोनों फ्लाइट्स फल पैक चल रही है। उन्होंने बताया कि इसका मतलब आदमपुर एयरपोर्ट लोकल देश में सफर ने वाले यात्री एयरपोर्ट की ओर से दिए जा रहे प्रशासन की ओर से दी जा रही सेवाओं से खुश है। मुंबई फ्लाइट में रहा पूरा यात्री लोड मुंबई जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में ए-320 विमान का संचालन किया गया, जिसमें कुल 188 सीटों की क्षमता थी। इनमें से आदमपुर एयरपोर्ट से 187 यात्रियों ने सफर किया।वहीं, स्टार एयरलाइंस की ओर से आदमपुर से हिंडन के लिए एंब्रेयर E-175 विमान संचालित किया गया। इस विमान में 88 यात्रियों की क्षमता है, जिसमें से 87 यात्रियों ने उड़ान भरी। 276 की क्षमता के मुकाबले 274 यात्रियों ने किया सफर एयरपोर्ट स्टाफ के अनुसार दोनों विमानों की कुल 276 यात्री क्षमता के मुकाबले 274 यात्रियों ने यात्रा की। यानी लगभग पूरी क्षमता के साथ उड़ानों का संचालन हुआ। मौसम खराब होने के कारण इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट अपने निर्धारित समय से करीब 17 मिनट की देरी से रवाना हुई। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया बड़ी उपलब्धि एयरपोर्ट प्रशासन ने इसे आदमपुर एयरपोर्ट के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। अधिकारियों का कहना है कि यह यात्रियों के बढ़ते विश्वास और हवाई सेवाओं की बढ़ती मांग को दर्शाता है।