वर्ष 1928 से आरंभ हुआ जालंधर शहर का मुख्य नगर कीर्तन आज, तैयारियां पूरी
- Admin Admin
- Jan 02, 2026
भास्कर न्यूज | जालंधर दोआबा के केंद्रीय स्थल गुरुद्वारा दीवान अस्थान, सेंट्रल टाउन की प्रबंधक कमेटी द्वारा समस्त सिंह सभाओं और संगत के सहयोग से सरबंसदानी श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रधान मोहन सिंह ढींढसा, परमिंदर सिंह, दविंदर सिंह रहेजा और जनरल सेक्रेटरी गुरमीत सिंह बिट्टू ने बताया कि वर्ष 1928 से आरंभ हुआ यह नगर कीर्तन 2 जनवरी को सुबह 10 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मोहल्ला गोबिंदगढ़ से जयकारों और नगाड़ों की गूंज के साथ आरंभ होगा। यह नगर कीर्तन भारत सोडा वाटर, मंडी फेंटनगंज, गुरुद्वारा दीवान अस्थान, लवकुश चौक, फगवाड़ा गेट, भगत सिंह चौक, खिंगरां गेट, अड्डा होशियारपुर, माई हीरां गेट, पटेल चौक, बस्ती अड्डा, भगवान वाल्मीकि चौक, रैणक बाजार, सैदां गेट, लवकुश चौक से होता हुआ रात्रि को गुरुद्वारा दीवान अस्थान, सेंट्रल टाउन जालंधर में संपन्न होगा। नगर कीर्तन में हर वर्ष की तरह इस बार भी अलौकिक दृश्य देखने को मिलेगा, जिसमें विशेष रूप से संत समाज, निहंग सिंह जत्थेबंदियां, गतका अखाड़े, दल पंथ, शहर के हर क्षेत्र की गुरुद्वारों की संगतें, बैंड, स्कूली बच्चे तथा विभिन्न प्रकार के मॉडल शामिल होंगे, जो गुरु इतिहास और मानवता को समर्पित होंगे और संगत के लिए तैयार किए गए हैं। सभी प्रतिनिधियों ने संगत से परिवार सहित उपस्थित होने की अपील की। इस अवसर पर मोहितंदरजीत सिंह, गुरबख्श सिंह जुनेजा, दविंदर सिंह रियात, कंवलजीत सिंह टोनी, सरबजीत सिंह राजपाल, जसबीर सिंह रंधावा, हरजोत सिंह, हरसुरिंदर सिंह लम्मा पिंड, हरभजन सिंह सैनी, निर्मल सिंह बेदी, गुरिंदर सिंह मझैल, बाबा बलजीत सिंह, चरणजीत सिंह मिंटा, तेजबीर सिंह बांसल, दलजीत सिंह बिट्टू उपस्थित थे।



