गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी में दशमेश पिता का प्रकाश पर्व मनाया
- Admin Admin
- Jan 07, 2026
भास्कर न्यूज |जालंधर गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी, सेंट्रल टाउन में साहिब-ए-कमाल श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा समस्त संगत के सहयोग से मनाया गया। श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए, निशान साहिब को चोला साहिब पहनाया गया। संगत ने परिवार सहित हाजिरी भरी। गुरु का लंगर बांटा गया। अमृत वेले में दीवान की शुरुआत नितनेम के पाठ से हुई। दोपहर तक सजे दीवान में सचखंड श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब के हजूरी रागी भाई कुलविंदर सिंह माहल, भाई एकविंदर सिंह बीबी कोला जी भलाई केंद्र अमृतसर तथा भाई शनबीर सिंह के रागी जत्थों ने कीर्तन की हाजिरी भरी, जबकि ज्ञानी मनजीत सिंह सेवक, ज्ञानी जोगिंदर सिंह तरनतारन साहिब वाले तथा ज्ञानी राहुलवीर सिंह ने गुरमत विचारों की सांझ पाई। शाम के दीवान में सचखंड श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब के हजूरी रागी भाई जसपिंदर सिंह और भाई प्रिसपाल सिंह के रागी जत्थों ने कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया। स्टेज सचिव की सेवा गुरुद्वारा साहिब के जनरल सेक्रेटरी परमिंदर सिंह डिंपी ने निभाई और समस्त संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी। प्रधान चरणजीत सिंह ने संगत का धन्यवाद किया। गुरु का लंगर, चाय का लंगर और मिठाइयों का लंगर निरंतर वितरित किया गया। समागम में अमरजीत सिंह अमरी, पार्षद उमा बेरी आदि भी शामिल हुए। उन्हें प्रबंधक कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया। यहां प्रधान चरणजीत सिंह, जनरल सेक्रेटरी प्रमिंदर सिंह डिंपी, जतिंदर सिंह खालसा, बलजीत सिंह सेठी, रजिंदर सिंह बेदी, मनविंदर सिंह सहगल, दविंदर सिंह, रविंदर सिंह रीहल, गुरमिंदर सिंह गोमा, हरजिंदर सिंह, बलबीर सिंह, सरबजीत सिंह, सुखदेव सिंह सहगल, बलदेव सिंह कुंदी, एडवोकेट हरविंदर सिंह सग्गू, चरणजीत सिंह मक्कड़, अमरजीत सिंह बंटी आदि उपस्थित थे। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरमत समागम आयोजित किए गए। समागम में उपस्थित संगत ने अरदास के दौरान “खंडा जा के हाथ में, कलगी सोहै सीस - सो हमारी रखिया करे, गुरु कलगीधर जगदीश” गुरबाणी की पंक्तियां श्रद्धा-भाव से दोहराईं और गुरु साहिब के महान संकल्प व बलिदान को स्मरण किया।



