शुभ का गीत गाने वाले प्रिंसिपल जालंधर के निकले:गर्ल्स स्कूल में गाया विवादित सिंगर का गीत, खालिस्तानी नक्शे से विवादों में रहे हैं सिंगर
- Admin Admin
- Jan 03, 2026
गर्ल्स स्कूल में गाया विवादित सिंगर का गीत, वीडियो सामने आया, खालिस्तानी नक्शे से विवादों में रहे न्यू इयर सेलिब्रेशन पर स्कूल प्रिंसिपल का वायरल हो रहा वीडियो जालंधर का निकला। ये जालंधर के एक सरकारी कन्या स्कूल में रिकॉर्ड किया गया है। इसमें स्कूल प्रिंसिपल स्टेज पर लगे डीजे पर डांस करते और पंजाबी सिंगर शुभ के गीत बड़े चलदे आ मितरां ते केस...गीत को गाते नजर आते हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। इसमें प्रिंसिपल की जिंदादिली को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। सिंगर शुभ के जो गीत यूथ को ही समझ आते हैं वो गीत स्कूल प्रिंसिपल इस उम्र में आग रहे हैं। शुभ के इस गीत को बोल भी गन कल्चर वाले हैं। इसमें सिंगर कह रहा है कि उस पर बहुत से केस चलते हैं, पुलिस वाले उसे ढूंढ रहे हैं, उसने भी अपनी गन गोलियों से भरकर रखी हुई है। ये वीडियो जालंधर के स्कूल बुडाला गांव के सरकारी कन्या स्कूल का है। शुभ के गीत के साथ टैग होने के चलते ये तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर लोगों के सोशल मीडिया पर अलग-अलग कमेंट आ रहे हैं। बताया जा रहा है जालंधर के सरकारी स्कूल में नए साल के जश्न का कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान किसी ने इस वीडियो को शूट कर लिया और फिर इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। स्कूल प्रिंसिपल के इस तरह बेबाकी से गीत नाने और नाचने के इस वीडियो को चर्चा होने लगी। प्रिंसिपल के साथ टीचर भी नाच रहे, बच्चे तालियां बजा रहे गांव बुडाला के सरकारी कन्या स्कूल के इस वीडियो में प्रिंसिपल शुभ के ट्रैक किंग शिट को गुनगुना रहा है। इसमें स्कूल के टीचर भी प्रिंसिपल का साथ दे रहे हैं और स्टेज पर शुभ के गीत की बीट पर नाच रहे हैं। बच्चे नीचे बैठकर तालियां बजा रहे हैं। गीत को स्कूल के प्रिंसिपल एक टेक में गा देते हैं और कहीं भी भूलते नहीं हैं। इस गीत को इंस्टा के अलग-अलग प्लेटफार्म पर मिलियन व्यू मिल चुके हैं। खुद गाकर दूसरों को भी गाने के लिए प्रेरित कर रहे स्टेज पर आते ही और माइक थामकर प्रिंसिपल गीत गाना शुरू कर देते हैं। शुभ के ट्रैक किंग शिट के बोलों...हुण भालदी ए फेम तेरी मूवी वी न चलती, तू फेर वी न टलदी, ओ हत्थ जित्थे वी रक्खदा, लंड्डुआं दी किकली पोआई रक्खदा, के मुफ्त च करदा इलाज सट्ट दा। कदे बाउंस नईंयो हुंदे मितरां दे चैक नीं...(तुम फेम ढूंढ रही हो, लेकिन तुम्हारी मूवी भी नहीं चलती है, मैं जहां भी हाथ रख देता हूं, दुश्मनों के छक्के छुड़ा देता हूं, मेरी पिस्टल गोलियां से भरी रहती है और मेरे चैक भी कभी बाउंस नहीं होते) पर काफी देर तक बच्चों का मनोरंजन करते हैं। खालिस्तानी नक्शा दिखाकर विवादों में रहे सिंगर शुभ पंजाबी सिंगर शुभ 2023 में पहली बार विवादों में घिरे थे। इन्होंने भारत टूर से पहले खालिस्तान का नक्शा शेयर कर दिया। इससे इन पर खालिस्तानी विचारधारा का समर्थक होने का आरोप लगा। इसके बाद विवाद इतना बढ़ा की शुभ को अपना स्टिल रॉरिन टूर रद्द करना पड़ गया था। शुभ के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारत का गलत नक्शा शेयर करने के बाद इलेक्ट्रानिक उपकरण बनाने वाली कंपनी boAt ने अपने ब्रांड्स की स्पॉन्सरशिप वापस ले ली और सोशल मीडिया पर भारी विरोध के बाद उनके भारत में होने वाले सभी कॉन्सर्ट कैंसिल कर दिए गए। क्रिकेटर कोहली ने भी कर चुके अनफॉलो वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल की फरारी के दौरान नक्शे से पंजाब और जम्मू-कश्मीर को हटा दिए जाने की हरकत गायक शुभनीत ने की तो इसका खूब हो-हल्ला मचा मचा था। शुभनीत के भारतीयों ने पोस्टर भी फाड़ दिए थे और इसका विरोध शुरू कर दिया था। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली ने भी शुभनीत उर्फ शुभ को अपने सोशल मीडिया हैंडल से अनफॉलो कर दिया था।



