लुधियाना में व्यापारी से 10 करोड़ की रंगदारी मांगी:लॉरेंस गैंग के गुर्गे हैरी बाक्सर पर FIR,बोला-दुकान में आकर गोली मारुंगा
- Admin Admin
- Jan 09, 2026
पंजाब के लुधियाना में रंगदारी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सिविल सिटी में एक गारमेंट शॉप पर फायरिंग की घटना के बाद अब एक और व्यापारी से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस बार, इस व्यापारी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने 10 करोड़ रुपए की रंगदारी की धमकी दी है। काल करने वाले ने खुद का नाम हैरी बाक्सर बताया है। गौरतलब है कि हैरी बॉक्सर पहले कॉमेडियन कपिल शर्मा को भी धमका चुका है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, श्री मुक्तसर साहिब के रहने वाले मनप्रीत सिंह, जो लुधियाना में एमबीडी मॉल के पास एक गारमेंट शॉप चलाते हैं। उन्होंने सराभा नगर पुलिस थाना में FIR दर्ज करवाई है। 3 जनवरी कोई धमकी भरी काल शिकायत में मनप्रीत सिंह ने कहा कि उनके बेटे, कमलप्रीत सिंह जो व्यवसाय में उनकी सहायता करते हैं। उसे 3 जनवरी को दोपहर 2 बजे के आस-पास एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से वॉट्सऐप कॉल आया। कॉल करने वाले ने कथित तौर पर खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'हैरी बॉक्सर' बताया। वॉट्सऐप वॉयस मैसेज भेजकर 10 करोड़ रुपए मांगे कमलप्रीत ने तुरंत कॉल काट दिया और उसके बाद बार-बार किए गए प्रयासों को अनदेखा कर दिया। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर वॉट्सऐप वॉयस मैसेज भेजकर 10 करोड़ रुपए की मांग की और धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो वे दुकान पर आकर उन्हें गोली मार देंगे। धमकी भरे संदेशों में कथित तौर पर डर पैदा करने के लिए अबोहर में हुई पिछली हत्या का जिक्र किया गया था। पुलिस सुरक्षा की परिवार ने की मांग शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि परिवार लगातार डर ओर सहम में है। उन्हें अपनी जान और संपत्ति के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने वॉयस मैसेज को सबूत के तौर पर एक पेन ड्राइव में पुलिस को सौंप दिया और अपने परिवार के लिए तत्काल सुरक्षा मांगी। थाना सराभा नगर की पुलिस ने हैरी बॉक्सर के खिलाफ बीएनएस की धारा 308(2), 351(2) और 62 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस कॉल करने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही है। डस्टी लुक के मालिक हिमांशु से मांगे गोदारा गैंग के नाम पर 50 लाख की रंगदारी सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि में तीन नकाबपोश हमलावरों ने कथित तौर पर 50 लाख रुपए की रंगदारी की मांग एक गारमेंट्स की दुकान चलाने वाले व्यक्ति से की। थ्रेट देने वाले मे खुद को रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा बताया। सिविल सिटी में बदमाशों ने बंद दुकान के बाहर गोलियां चलाई। हैबोवाल पुलिस ने फिरोजपुर जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर शुभम ग्रोवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। कौन है हैरी बॉक्सर, कैसे पहुंचा लॉरेंस गैंग तक, 3 पॉइंट में पूरी कहानी... 1. जयपुर में सीखता था बॉक्सिंग हैरी बॉक्सर का असली नाम हरि चंद है। उसकी उम्र करीब 36 साल है। उसके पिता गिरधारी जाट हैं, जो खेती करते हैं। हैरी बॉक्सर के दो बच्चे हैं। बेटा नौवीं और बेटी 10वीं क्लास में पढ़ती है। हैरी का छोटा भाई विक्की फाइनेंस का काम करता है। हैरी बॉक्सर के गांव चतरपुरा आढी गेली (राजस्थान) के लोगों ने बताया कि हैरी बॉक्सर बानसूर से साल 2022 से फरार है। उससे पहले वह जयपुर में बॉक्सिंग की कोचिंग करता था। हैरी बॉक्सर ने 12वीं तक गांधी स्कूल बानसूर में पढ़ाई की है। बानसूर कॉलेज से बीए किया है। इसके अलावा राजस्थान पुलिस, आर्मी और एसएससी कॉम्पीटिशन एग्जाम दिए, लेकिन क्लियर नहीं कर पाया। जयपुर और अलवर में रहकर भी तैयारी की थी। 2. पिता के पास 20 बीघा जमीन, सामान्य परिवार गांव के लोग बताते हैं कि हैरी के पिता के पास करीब 20 बीघा जमीन है। अच्छी खेती होती है। सामान्य परिवार है। हैरी सरकारी नौकरी की तैयारी में लगा था। करीब 4 से 5 साल तैयारी भी की। लेकिन, सरकारी नौकरी नहीं लग सकी। इसके बाद हैरी बॉक्सिंग करने लगा और यहीं से क्राइम की दुनिया में घुसता चला गया। 3. शरीर से बलवान, लड़ाई करने से बचते थे हैरी बॉक्सर के बारे में लोग बताते हैं कि वह शरीर से बलवान है। इस वजह से उसके यार-दोस्त भी कभी पंगा नहीं लेते थे। कोई उससे झगड़ा भी नहीं चाहता था। लेकिन वह खुद अपराध करने वालों की तरफ बढ़ता गया। जब उसका नाम कई मुकदमों में आ गया तो उसे पुलिस ने परेशान किया। कई बार उसने यही बताया कि पुलिस से परेशान होकर वह पूरी तरह अपराध की दुनिया में चला गया। साल 2022 के बाद से घर से बाहर है। करीब 2 साल पहले भी उसके बारे में पता चला था कि वह बड़े अपराधियों तक पहुंच गया है। अब उसका नाम लॉरेंस गैंग के बड़े गैंगस्टर के रूप में आया तो सब चौंक गए हैं।



