लुधियाना में टुकड़ों में मिला व्यक्ति का शव:तीन हिस्सों में मिली लाश, शरीर जलाया और ड्रम में डाला, जांच में जुटी पुलिस
- Admin Admin
- Jan 08, 2026
पंजाब के लुधियाना में जालंधर बाइपास नजदीक सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास एक खाली प्लाट से एक युवक की शव टुकड़ों में मिला है। किसी राहगीर ने शव देख तुरंत शोर मचाया और पुलिस कंट्रोल पर सूचना दी। मौके पर थाना सलेम टाबरी की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने घटना स्थल का एरिया अभी सील किया हुआ है। मरने वाले व्यक्ति का आधा शरीर जला हुआ है और आधा शरीर सफेद ड्रम में मिला। घटना स्थल पर फारेंसिक टीम भी पहुंची है। मृतक की पहचान दविंदर के रूप में हुई है। दविंदर की आयु 30 साल है। वह दो दिन पहले ही मुम्बई से अपने घर आया था। दो दिन पहले वह अपने घर सिर्फ 15 मिनट रुका था जिसके बाद आज सुबह टुकड़ों में उसकी लाश खाली प्लाट से मिली। मरने वाले का शव तीन हिस्सों में है। इलाका पुलिस आस-पास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। दविंदर के परिजनों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।



