लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या:हथियारबंद हमलावरों ने कबड्डी खिलाड़ी से रंजिश में फायरिंग की, खेतों में मिली लाश
- Admin Admin
- Jan 05, 2026
पंजाब के लुधियाना में सोमवार को दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह कबड्डी खिलाड़ी की मदद करता था। इसी रंजिश के चलते जगराओं में गांव की अनाज मंडी के पास हथियारबंद हमलावरों ने उस पर गोलियां चलाईं। गोलियां लगने के बाद वह खेत में गिर गया। घटना के बाद युवक को उसका भाई और गांव के लोग तुरंत जगराओं सिविल अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय गगनदीप सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही हठूर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि कबड्डी खिलाड़ी से जुड़ी पुरानी रंजिश के कारण ही उनके बेटे की हत्या की गई है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने कहा परिवार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। हम खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं...



