पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग थोड़ी देर में:सीएम रिहायश पर जुटेंगे मंत्री, पांच बजे फाइनेंस मंत्री चीमा प्रेस कांफ्रेंस

पंजाब सरकार की आज शाम चार बजे कैबिनेट बैठक होने जा रही है। यह बैठक मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास पर होगी। नए साल और मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद यह पहली कैबिनेट मीटिंग है। बैठक में कुछ अहम फैसले लिए जाने की संभावना है। शाम पांच बजे वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देंगे। अब निगम चुनाव पर है फोकस आने वाले समय में नगर निगमों और नगर काउंसिलों के चुनाव होने हैं। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक बैठक का एजेंडा जारी नहीं किया गया है। इसके अलावा, पंजाब सरकार 15 जनवरी को सेहत बीमा योजना लॉन्च करने जा रही है। इसे लेकर भी बैठक में रणनीति बनाई जा सकती है। साथ ही, सरकार द्वारा विभिन्न जिलों में कराए जा रहे विकास कार्यों का फीडबैक भी लिया जाएगा।