रोपड़ IIT में वर्कआउट करते UP स्टूडेंट की मौत:पहले दिन ही जिम गया, कान से खून निकलने पर बेसुध होकर गिरा, B.TEC थर्ड इयर में था
- Admin Admin
- Jan 08, 2026
आईआईटी रोपड़ के स्टूडेंट की जिम में एक्सरसाइज करते हुए मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वर्कआउट करते समय उसकी तबीयत बिगड़ गई। बेसुध होने पर उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान आदित्य के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के जिला हापुड़ के संजय विहार इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। आदित्य की उम्र अभी महज 21 साल थी। आईआईटी रोपड़ ने वर्कआउट के समय होनहार स्टूडेंट की मौत पर दुख जाहिर किया है। मैनेजमेंट का कहना है कि स्टूडेंट के परिवार को सूचित कर दिया गया है। ने के बाद मौत हो गई। कान से खून निकला और वो बेसुध हो गया। जिस तरीके से उसके कान से खून निकला, प्रतीत होता है कि उसे ब्रेन हेमरेज हुआ है। जब तक उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, उसकी मौत हो चुकी थी। वर्कआउट करते हुए कान से बहने लगा खून आदित्य सागर BTEC सिविल इंजीनियरिंग में थर्ड इयर में था। आदित्य के पिता विनीत कुमार सागर सहित परिवार के सदस्यों के हवाले से सूत्रों ने बताया कि परिवार यूपी के हापुड़ के संजय विहार का रहने वाला है। वर्कआउट करते समय आदित्य के कान से खून बहने लगा था। उसे समय पर डॉक्टर नहीं मिला। अस्पताल तक पहुंचाने में उसे देरी हो गई। IIT के जिम में ही कर रहा था वर्कआउट आदित्य IIT रोपड़ में बने जिम में वर्कआउट के लिए पहले दिन ही गया था। वर्कआउट के दौरान उसके कान से खून निकलना शुरू हुआ और वो बेसुध होकर गिर पड़ा। उसे गार्ड एंबुलेंस के जरिए IIT के मेडिकल सेंटर ले गए। यहां फर्स्ट एड के बाद उसे सिविल अस्पताल रोपड़ ले जाया गया। यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना सदर रोपड़ के SHO सन्नी खन्ना ने आदित्य की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि आदित्य के परिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव सौंप दिया गया है।



