गुरु गोविंद सिंह का 359वां प्रकाशोत्सव : तीन दिवसीय अखंड पाठ का समापन
- Admin Admin
- Dec 27, 2025
जोधपुर, 27 दिसम्बर (हि.स.)। गुरु गोविंद सिंह का 359वां प्रकाशोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। इस दौरान शहर के गुरुद्वारों में कई कार्यक्रम हो रहे है। गुरु गोविंद सिंह के 359वें प्रकाश पर्व को समर्पित तीन दिन पूर्व शुरू हुए अखंड पाठ साहब की समाप्ति आज सुबह हुई।
गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान दर्शन सिंह लोटे व सचिव कुलदीप सिंह सलूजा ने बताया कि प्रकाश पर्व के तहत आज भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहब के प्रधान जितेंद्र सिंह बत्रा ने बताया कि इसी कड़ी में गुरु गोविंद सिंह महाराज का प्रकाश पर्व 28 दिसंबर के दिन गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहब में सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक मनाया जाएगा। इसमें भी दिल्ली से आए रविंद्र सिंह हरजस गायन करेंगे।
हर दीवान की समाप्ति के बाद गुरु का लंगर प्रसाद वितरित किया जाएगा। वहीं सरदारपुरा प्रथम ए रोड शहीद हेमू कालानी चौराहा स्थित सिंधी गुरु संगत दरबार में गुरु गोविंद सिंह का 359वां प्रकाशोत्सव श्रद्धा से मनाया जा रहा है। कोषाध्यक्ष भरत आवतानी ने बताया कि मुख्य आयोजन आज हुए। इसमें भोग साहिब, कीर्तन, अरदास के साथ गुरुजी का लंगर वरता गया।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश



