भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा हर बूथ पर बनाएगा नए 5 अनुसचित जाति सदस्य
- Admin Admin
- Dec 01, 2025
नाहन, ०1 दिसंबर (हि.स.)। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की परिचय बैठक आज नाहन में मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस अहम बैठक में मोर्चे को सुदृढ़ करने व् पार्टी के अभियान हर बूथ पर पांच नए सदस्य बनाने की रुपरेखा पर मंथन किया गया। बैठक में प्रदेश से अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए और मोर्चे को मजबूत बनाने पर विषहर विमर्श किया गया।
इसके बाद एक प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान ने बतायाकि आगामी 2027 के चुनावों में मोर्चा एक अहम भूमिका अदा करेगा और इसी संदर्भ मोर्चा पदाधिकारी संसदीय क्षेत्रों का प्रवास कर रहे हैं।
मनीष चौहान ने बताया कि उन्हें पार्टी द्वारा एक अभियान दिया गया है जिसके तहत हर बूथ से पांच नए अनुसूचित जाति सदस्यों को जोड़ना है। और इसी कड़ी में लगातार प्रवास किये जा रहे हैं। इस अभियान के तहत प्रदेश के आठ हजार बूथों में 7 हजार पर एस सी आबादी है इस तरह एक बूथ पर 5 कार्यकर्ता बनके 35 हजार नए कार्यकर्ता संगठन को मिलेंगे जोकि 2027 के चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाएंगे।
चौहान ने कहा कि जबसे प्रदेश में सुखु सरकार बनी है अनुसूचित जाति के लोगो पर दुर्व्यहार के मामले बढ़े हैं। यह सरकार एक निकम्मी सरकार है और लोगो में इसे हटाने का उतावलापन देखा जा सकता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर



