लक्सर स्टेशन पर नियमित रुकेगी अमृत भारत एक्सप्रेस और दुर्गियाना एक्सप्रेस
- Admin Admin
- Jan 07, 2026
मुरादाबाद, 07 जनवरी (हि.स.)। मुरादाबाद रेल मंडल में
यात्रियों की सुविधा हेतु संचालित रेलगाड़ी संख्या 14628-27 ( छैहरटा-सहरसा-छैहरटा अमृत भारत एक्सप्रेस ) एवं रेलगाड़ी संख्या 12357-58 ( कोलकाता-अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस ) का अपने संचालन दिवस में मंडल के लक्सर स्टेशन पर नियमित ठहराव दिया गया है।
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बुधवार को बताया कि
रेलगाड़ी 14627 (सहरसा-छैहरटा अमृत भारत एक्सप्रेस) का जेसीओ 12 जनवरी से गाड़ी के संचालन दिवस में नियमित रूप से लक्सर स्टेशन पर आगमन व प्रस्थान समय 18:32-18:34 बजे रहेगा I
गाड़ी संख्या 14628 (छैहरटा-सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस) का जेसीओ 17 जनवरी से गाड़ी के संचालन दिवस में नियमित रूप से लक्सर स्टेशन पर आगमन व प्रस्थान समय 06:21-06:23 बजे रहेगा I
गाड़ी 12357 (कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस) जेसीओ 13 जनवरी से गाड़ी के संचालन दिवस में नियमित रूप से लक्सर स्टेशन पर आगमन व प्रस्थान समय 09:42-09:44 बजे रहेगा I
गाड़ी 12358 (अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस) जेसीओ 12 जनवरी से गाड़ी के संचालन दिवस में नियमित रूप से लक्सर स्टेशन पर आगमन व प्रस्थान समय 12:18-12:20 बजे रहेगा I
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल



