मुरादाबाद पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चाैधरी, पदाधिकारियों से संक्षिप्त वार्ता कर बरेली रवाना

मुरादाबाद, 11 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के तत्वावधान में भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला के नेतृत्व में रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व केन्द्रीय वित्तमंत्री पंकज चौधरी का पाकबडा स्थित जीरो पाइंट पर स्वागत किया। इस दौरान अनेकों भाजपा पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी भाजपा पदाधिकारियों से एसआईआर अभियान को लेकर जानकारी ली।

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जनपद बरेली की फरीदपुर विधानसभा से दिवंगत विधायक प्रो श्याम बिहारी लाल के निधन उपरांत आज बरेली में आयोजित उनकी श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।

इस मौके भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, जिलाध्यक्ष आकाश पाल, विशाल त्यागी, अश्विनी शर्मा, दीक्षांत चौधरी, चकित चौधरी बरेली गए और विधायक स्व. प्रो श्याम बिहारी लाल को श्रद्धांजलि दी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल