सांसद नवीन जिंदल की बेटी की ग्रैंड मैरिज:उद्योगपति के साथ दिल्ली में 7 फेरे लेंगी यशस्विनी; संगीत में सांसद कंगना-महुआ ने डांस किया
- Admin Admin
- Dec 05, 2025
हरियाणा में हिसार के रहने वाले कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल की इकलौती बेटी यशस्विनी जिंदल की आज शादी है। बिजनेस टायकून संदीप सोमानी के बेटे शाश्वत सोमानी के साथ वह दिल्ली में 7 फेरे लेंगी। शादी की रस्में शाम 6 बजे से दिल्ली के मान सिंह रोड स्थित जिंदल हाउस में होंगी। बीती रात दिल्ली में ही संगीत कार्यक्रम हुआ, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस व सांसद कंगना समेत TMC सांसद महुआ मोइत्रा और कांग्रेस सांसद सुप्रिया सुले ने ठुमके लगाए। इनके साथ नवीन जिंदल ने भी डांस किया। शादी में जिंदल ग्रुप के किसी अफसर को आमंत्रित नहीं किया गया है। यहां तक कि स्टाफ को भी शादी में जाने की इजाजत नहीं है। शादी में केवल चुनिंदा मेहमान ही शामिल होंगे। मेहमानों की लिस्ट में बड़े उद्योगपति, राजनेता और सेलिब्रिटी शामिल हो सकते हैं। पूरा आयोजन काफी ग्रैंड है। संगीत में कंगना और महुआ ने लगाए ठुमके 4 दिसंबर को बेटी की शादी के संगीत समारोह में नवीन जिंदल ने डांस फ्लोर पर ठुमके लगाए और परिवार के साथ जमकर मस्ती की। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस हिमाचल प्रदेश से भाजपा सांसद कंगना रनोट, पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा और महाराष्ट्र से कांग्रेस सांसद सुप्रिया सुले भी शामिल हुईं। कंगना ने दिया था रिहर्सल का अपडेट संगीत की रिहर्सल का वीडियो भी सांसद कंगना रनोट ने ही बुधवार (3 दिसंबर) को शेयर किया था। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की। इसमें वह संगीत में परफॉर्म करने की तैयारी करती हुई दिखीं। इस फोटो में उनके साथ तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की सांसद सुप्रिया सुले भी दिखाई दीं। बिजनेस चलाती हैं यशस्विनी यशस्विनी जिंदल अपने पिता नवीन जिंदल के साथ मिलकर बिजनेस चलाती हैं। यशस्विनी को बिजनेस के साथ डांस का भी शौक है। 8 साल की उम्र में अपनी मां शालू जिंदल के डांस से प्रभावित हुईं। उन्होंने पद्म भूषण राजा राधा रेड्डी और कौशल्या रेड्डी से कुचिपुड़ी (एक शास्त्रीय नृत्य) सीखना शुरू किया था। नवीन जिंदल के समधी हैं जाने-माने उद्योगपति नवीन जिंदल के दामाद शाश्वत सोमानी बनेंगे, जो बिजनेस टायकून संदीप सोमानी व सुमिता के बेटे हैं। संदीप सोमानी जाने-माने उद्योगपति हैं। खासकर सेनेटरीवेयर, ग्लास, क्रेनिकेल और कंस्ट्रक्शन में उद्योग से जुड़े। वह Somany Impresa Ltd. के एमडी-चेयरमैन हैं। इसके अलावा AGI Greenpac Ltd. के भी एमडी-चेयरमैन हैं। बिजनेसमैन संदीप सोमानी कोलकाता में जन्मे और दिल्ली में पले-बढ़े हैं। शाश्वत खुद सोमानी ग्रुप में रणनीति प्रमुख की भूमिका में हैं। शाश्वत ने विदेश से बिजनेस मैनेजमेंट और कॉर्पोरेट स्ट्रैटजी से जुड़े विषयों में शिक्षा प्राप्त की। वह 2024 में फैमिली बिजनेस से जुड़े। शाश्वत को ग्रुप का नेक्स्ट जेनरेशन लीडर माना जा रहा है। सोमानी ग्रुप की हरियाणा के अलावा गुजरात में भी उत्पादन इकाइयां हैं। शादी में आज कब-क्या होगा...



