करनाल में स्नैचर को किया गिरफ्तार:महिला से चेन छीनने का प्रयास, पंजाब का रहने वाला, 3 मामलों का खुलसा
- Admin Admin
- Dec 10, 2025
करनाल जिले के रामनगर क्षेत्र में सड़क पर जा रही एक महिला से सोने की चेन लूटने की कोशिश की गई। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी, और आरोपी को मेरठ रोड से गिरफ्तार किया गया। आरोपी इसी तरह की कई वारदातों में शामिल रहा है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस अब उसके साथियों की तलाश कर रही है। जिला पुलिस की सीआईए-1 की टीम ने सब इंस्पेक्टर दशरथ सिंह की अध्यक्षता में सूचना के आधार पर आरोपी विनोद कुमार को गिरफ्तार किया। विनोद कुमार अमृतसर के आजाद नगर का रहने वाला है। गिरफ्तारी करनाल के मेरठ रोड से की गई। तीन और वारदातों में शामिल रहा आरोपी शिकायतकर्ता आशिमा पत्नी गुलशन की शिकायत के अनुसार बीती 23 नवंबर को रामनगर इलाके में आरोपी अपने साथी के साथ बाइक पर आया था। सड़क पर जा रही महिला के गले में पहनी सोने की चेन को लूटने का प्रयास किया गया। शोर मचाने पर वह वहां से फरार हो गया। इसके बाद शिकायत पर थाना रामनगर में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। जांच अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह इस घटना के अलावा तीन और वारदातों में भी शामिल रहा है। उसके साथी की तलाश जारी है। जमानत नहीं, सीधा जेल भेजा आरोपी विनोद कुमार को पुलिस ने आज माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि शहर में इस तरह की वारदातों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा। करनाल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, जिससे अपराध को रोका जा सके।



