हरियाणा में विज के विभाग में ₹1500 करोड़ का घोटाला:6 जिलों में बोर्ड सदस्यों की नियुक्ति और योजनाओं में गड़बड़ी, CM को लेटर लिखा
- Admin Admin
- Dec 29, 2025
हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज के विभाग में घोटाला सामने आया है। अनिल विज खुद इस मामले की जांच कर रहे थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह घोटाला लगभग 1500 करोड़ तक का हो सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनिल विज ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर कहा है कि इस पूरे मामले की किसी अच्छी जांच एजेंसी से जांच कराई जाए। विज ने बताया कि हाल ही में उन्होंने बोर्ड की एक मीटिंग की थी। इस मीटिंग में बोर्ड के सदस्यों की नियुक्ति में गड़बड़ियां पाई गईं, साथ ही निर्माण श्रमिकों को योजनाओं का लाभ देने में भी गड़बड़ी सामने आई। इसके बाद उन्होंने तुरंत जांच के आदेश दे दिए। तब सामने आया कि ये गड़बड़ी 6 जिलों में हुई है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं.....



