हरियाणा CM की चंडीगढ़ स्टेशन पर यात्रियों से बातचीत:सैनी बोले-स्वदेशी वस्तुओं की खरीद करें; बास्केटबॉल प्लेयर मर्डर में पंजाब सरकार को घेरा
- Admin Admin
- Nov 28, 2025
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने स्वदेशी को बढ़ावा देने को लेकर कहा, हमारी पार्टी विकसित भारत के लिए अभियान चला रही है। इसको बढ़ावा देने के लिए तमाम मंत्री, विधायक संदेश को पहुंचा रहे हैं। स्वदेशी संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं। यह अभियान पूरे देश का मूल मंत्र है। यात्रियों से संवाद कर आत्मनिर्भर भारत का पत्र सीएम ने दिया है। 11 साल पहले अर्थव्यवस्था तक भाग रही थी, इसको लेकर जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेज गति से काम किया है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की, उन्होंने लोगों से मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने को कहा। हम भारत में चीजों का उत्पादन करें। पंजाब में बास्केटबॉल खिलाड़ी की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बात करते हुए सीएम नायब सैनी ने कहा, बड़ी ही दुखद घटना है। इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। दोनों परिवारों को आर्थिक सहायता सरकार ने पहुंचाई है। इसके अलावा प्रदेश के सभी खेल उपकरणों जांच की जा रही है। विपक्षी दल इस हादसे पर राजनीति कर रहे हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है। सीएम ने कहा, पंजाब में बास्केटबॉल खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि खिलाड़ी की ग्राउंड में गोली मारकर हत्या कर दी जाए, इससे बुरा क्या हो सकता है। पंजाब की आम आदमी पार्टी इसको लेकर राजनीति कर रही है। पंजाब का केजरीवाल-मान ने बंटाधार किया पंजाब की सरकार पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा, पंजाब में तेजी से नशा फैल रहा है। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पंजाब का बंटाधार कर दिया है। सरकार की नाकामी के कारण युवा वहां नशे का शिकार हो रहे हैं। जबकि हरियाणा में युवाओं को नशे के खिलाफ सरकार जागरूक कर रही है। युवाओं को बचाना हमारी जिम्मेदारी है। केंद्रीय मंत्री और सांसद भी होंगे शामिल मुख्यमंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, राव इंद्रजीत, राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा, सांसदों और पूरी कैबिनेट को रेल यात्री संपर्क गतिविधियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी नेता अपने-अपने जिलों में जाकर लोगों से संवाद करेंगे और अभियान के उद्देश्यों को साझा करेंगे। यहां देखें किसे मिली कहां जिम्मेदारी अभियान के तहत अंबाला में कैबिनेट मंत्री अनिल विज, यमुनानगर में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, कुरुक्षेत्र में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, कैथल में सांसद नवीन जिंदल, करनाल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, पानीपत में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, सोनीपत में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, गोहाना में सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा, जींद में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, रोहतक में राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, झज्जर में ओम प्रकाश धनखड़ और डबवाली में रणबीर गंगवा को जिम्मेदारी दी गई है। पश्चिमी हरियाणा के जिलों में भी नेताओं की तैनाती सिरसा में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, हांसी में डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्डा, हिसार में राज्यसभा सांसद किरण चौधरी, फतेहाबाद में सांसद सुनीता दुग्गल, भिवानी में सांसद धर्मबीर सिंह, दादरी में श्रुति चौधरी, रेवाड़ी में कृष्ण लाल पंवार, महेंद्रगढ़ में आरती राव, गुरुग्राम में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत, गुरुग्राम महानगर में राव नरबीर, पलवल में गौरव गौतम, नूंह में विपुल गोयल, फरीदाबाद महानगर में राजेश नागर और फरीदाबाद में केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर को ड्यूटी सौंपी गई है। उद्देश्य: स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा और जनजागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। इसके तहत बीजेपी नेता रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों से संवाद कर स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को प्रोत्साहित करेंगे और स्थानीय उत्पादों को अपनाने का संदेश देंगे।



