पंचकूला सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल:अल्ट्रासांउड, एक्सरे, सर्जरी पर ज्यादा असर, एस्मा के डर से ड्यूटी पर लौट रहे डॉक्टर
- Admin Admin
- Dec 11, 2025
हरियाणा के पंचकूला में सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल अब अनिश्चितकालीन में तब्दील हो गया है। एस्मा लागू होने के बाद डॉक्टरों ने डीसी हेल्थ ऑफिस के बाहर धरना भी शुरू किया लेकिन पुलिस वहां पहुंच उन्हें उठा दिया। पंचकूला के सिविल अस्पताल में हड़ताल का सबसे अधिक असर एक्सरे, अल्ट्रासाउंड व सर्जरी पर हो रहा है। जो सर्जरी पहले से प्लान थी, वो टल गई हैं। वहीं टेस्ट के लिए भी मरीजों को बाहर का रूख करना पड़ रहा है। मेडिसिन, चेस्ट एंड टीबी व आर्थो विभाग की ओपीडी को कंसलटेंट व मुलाना से आए डॉक्टरों व पीजी स्टूडेंट के सहारे चलाया जा रहा है। इसके अलावा इमरजेंसी सेवाएं भी कंसलटेंट के भरोसे ही चल रही हैं। एस्मा के डर से लौट रहे डॉक्टर मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे डॉक्टर अब एस्मा के डर से धीरे-धीरे काम पर लौटने लगे हैं। पहले दिन हड़ताल में 132, दूसरे दिन 121 व एस्मा लागू के बाद बुधवार को हड़ताल में केवल 105 डाॅक्टर शामिल रहे। बताया जा रहा है कि सर्जरी व दूसरे विभागों के कुछ डॉक्टर आज काम पर लौट सकते हैं। भर्ती मरीज भी लौटने लगे घर पंचकूला के सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या आमतौर पर 200 से अधिक रहती है। वो अब घटकर 70 रह गई है। नए मरीज हड़ताल के कारण यहां पर भर्ती नहीं होना चाह रहे हैं और जो पहले से भर्ती चल रहे थे, वो अब घर को लौटने लगे हैं।



