पंचकूला में लिफ्ट में फंसे 6 लोग:ERV टीम ने सुरक्षित बाहर निकाले, रात के अंधेरे में 2 लड़कियां भी घर पहुंचाई
- Admin Admin
- Dec 07, 2025
पंचकूला के सेक्टर-17 में लिफ्ट खराब होने के कारण परिवार के 6 लोग फंस गए। जिन्हें पुलिस की ERV टीम ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर सुरक्षित बाहर निकाला। जिसके बाद परिवार ने राहत की सांस ली। पंचकूला पुलिस की ERV 708 टीम को सूचना मिली कि सेक्टर-17 स्थित एक घर की लिफ्ट में 6 लोग फंस गए हैं। सूचना मिलते ही ERV 708 टीम जिसमें इन्चार्ज शक्ति सिंह, होमगार्ड हरि सिंह और एसपीओ रामसिंह शामिल थे, तेजी से मौके पर पहुंची और स्थानीय सहायता की मदद से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। टीम की तत्परता और संवेदनशीलता के चलते किसी प्रकार की दुर्घटना होने से बचाव हो गया। अधिकारियों ने ERV इन्चार्ज रामूस्वामी सहित दोनों ERV टीमों की त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना की। रात 1 बजे मिली परेशान लड़कियां पेट्रोलिंग के दौरान ERV 709 टीम को देर रात लगभग 1 बजे ओल्ड पंचकूला बस स्टैंड पर 2 लड़कियां खड़ी मिलीं। पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि वे पुराना पंचकूला से शिमला टूर के लिए निकली थी, लेकिन उनका वाहन निकल गया और देर रात वहां कोई भी वाहन उपलब्ध नहीं था। ERV टीम ने खुद संज्ञान लेते हुए दोनों लड़कियों को सुरक्षित उनके चूना भट्टी स्थित घर तक पहुंचाया। टीम में ERV इन्चार्ज सुरिन्द्र पाल, एसपीओ रणजीत और होमगार्ड जगपाल शामिल थे। लड़कियों के पिता ने ERV टीम के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पुलिस ने उनकी बेटियों को सुरक्षित घर पहुंचाकर सराहनीय कार्य किया है।



