पंचकूला में स्क्रैप गोदाम से चोरी:तांबे के बंडल कैंटर डालकर में ले गए चोर, 3 नकाबपोश बदमाशें ने की वारदात
- Admin Admin
- Nov 27, 2025
हरियाणा के पंचकूला में चोरों ने स्क्रैप गोदाम से तांबे के तारों के बंडल चोरी कर लिए। मालिक की शिकायत पर पिंजौर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आस-पास के एरिया में सीसीटीवी खंगाल रही है। चंडीगढ़ के मनी माजरा निवासी नसीम अहमद ने बताया कि वह आजकल पिंजौर की धर्मपुर कॉलोनी में रहता है। उसने अरमान ट्रेडिंग कंपनी के नाम से कोना गांव में स्क्रैप का गोदाम बना रखा है। 25 नवंबर की अलसुबह उसके गोदाम से तीन नकाबपोश बदमाश तांबे के तारों के चार बोरे उठाकर ले गए। इसके अलावा 3 सिल्वर तारों के बंडल भी चोर ले गया। जिनका वजन करीब 121 किलो था। चोरों ने माल को आगे ले जाकर एक कैंटर में रखा था। चोरों ने उसका करीब 2 लाख रुपए का नुकसान किया है। मामले की चल रही जांच : ASI संदीप पंचकूला के पिंजौर थाना पुलिस के जांच अधिकारी ASI संदीप ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। जल्दी ही सभी आरोपियों को ट्रेस कर लिया जाएगा। उनकी टीमें प्रयास में जुटी हुई हैं। जांच में सामने आया कि चोर एक कैंटर में सवार होकर आए थे। जो कैंटर की छत पर सामान को डालकर लेकर गए हैं।



