राकांपा एसपी की मुंबई अध्यक्ष राखी जाधव भाजपा में शामिल

मुंबई, 29 दिसंबर (हि.स.)। महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा एसपी) गुट की मुंबई राकांपा अध्यक्ष राखी जाधव ने सोमवार को राकांपा एसपी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गईं। भाजपा में विधायक पराग शाह ने राखी जाधव को शामिल कराया। उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी में उचित सम्मान दिया जाएगा।

राखी जाधव ने कहा कि उन्होंने मुंबई नगर निगम में राकांपा को 52 सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट दी थी। पार्टी गठबंधन या मोर्चे में कम से कम 30 सीटें मिलने की भी उम्मीद नहीं है। उनकी लिस्ट पर वरिष्ठ स्तर पर विचार नहीं किया गया। इसी वजह से उन्होंने राकांपा एसपी के सभी पदों का इस्तीफा दे दिया है। मुंबई नगर निगम चुनाव से पहले राखी जाधव के इस्तीफे से राकांपा एसपी गुट को करारा झटका लगा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव