चंडीगढ़ | नववर्ष के मौके पर फूफू टर्टल्स, कम्युनिटी बिल्डिंग एक्टिवटी के तहत स्पेशल रनिंग इवेंट का आयोजन कर रहा है, जो मोहाली फेज-9 स्थित लेजर वैली पार्क से शुरु होगी। यह दौड़ 6 किलोमीटर की रहेगी, जो फूफू टर्टल्स की साल की पहली दौड़ है। इस दौड़ के लिए प्रतिभागियों को खुद को रजिस्टर्ड करवाना होगा, जिसका रजिस्ट्रेशन लिंक फूफू टर्टल्स के सोशल मीडिया अकाउंट से हासिल किया जा सकता है। यह दौड़ 4 जनवरी को सुबह 7.00 बजे से आयोजित होगी। इसमें एंट्री फ्री रहेगी। यह ट्राईसिटी में दौड़ और फिटनेस से जुड़ी एक्टिविटी आयोजित करता आ रहा है। आयोजक ने बताया कि लोगों को रनिंग के अलावा फिटनेस से जुड़े टिप्स, योग और डांस से जुड़ी एक्टिविटी भी फन के रूप में इससे जोड़ी जाती है। नियमित रूप से इस वर्ष भी चंडीगढ़ और मोहाली में यह दौड़ आयोजित होती रहेंगी।



