G-RAM-G को लेकर लोगों को लामबंद करने में कांग्रेस:मजदूर के घर बोले राजा वडिंग, छतीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री गलियों में घूम रहे, पंजाब के मुख्यमंत्री पास समय नहीं

केंद्र सरकार की विकसित भारत - रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के खिलाफ कांग्रेस मजदूरों को संघर्ष के लिए लामबंद करने में जुटी है। इसके लिए प्रदेश में मनरेगा बचाओ संग्राम किया जा रहा है। इसी के तहत ही पठानकोट में प्रदर्शन से पहले कांग्रेस के छत्तीसगढ से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग समेत अन्य नेता बलाचौर में मनरेगा मजदूरों के घर पहुंचे और वहां पर उनके साथ संवाद किया है। वहां पर वह तीन विधवा महिलाओं से मिले और उनसे स्कीम के मौजूदा हालात के बारे में चर्चा की है। उनकी तरफ से मजदूरों को यह भी बताया गया है कि कांग्रेस द्वारा शुरू की गई मनरेगा को बंद करने या बदलाव करने का मंजूर नहीं किया जाएगा। वह इसके खिलाफ लड़ाई को लोगों के बीच लेकर जाएंगे और गली गली घूमकर मजदूरों को एकजुट किया जाएगा।