पंजाब में 15 जनवरी से ₹10 लाख तक फ्री इलाज:अरविंद केजरीवाल और CM मान करेंगे शुरूआत, 3 करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ
- Admin Admin
- Jan 02, 2026
पंजाब में 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की योजना 15 जनवरी को लॉन्च होगी। इसका ऐलान पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह ने किया। चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान और AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इसे लॉन्च करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे 3 करोड़ लोगों को पंजाब में सेहत बीमा मिलेगा। मंत्री ने कहा कि 9 हजार से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटर में कार्ड बनेंगे। इसके लिए कैंप भी लगाए जाएंगे। एक बार एनरोलमेंट होने के बाद इलाज के लिए इलीजिबिल हो जाएंगे। कार्ड आने में 10 से 15 दिन लगेंगे। करीब 4 महीने में पूरे पंजाब को कवर कर लेंगे। मंत्री ने कहा कि इसमें बहुत ज्यादा फार्मेलिटी नहीं होगी। जिसके पास पंजाब का आधार कार्ड और वोटर कार्ड होगा, उसे इसका लाभ दिया जाएगा। पंजाब में करीब 65 लाख परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…



