जनगणना कार्य के लिए 13-सदस्यीय जिला-स्तरीय जनगणना समन्वय समिति का गठन
- Admin Admin
- Jan 20, 2026
पटना, 20 जनवरी (हि.स.)।
पटना जिला में जनगणना कार्य के सुलभ एवं सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हेतु प्रधान जनगणना अधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में 13-सदस्यीय जिला-स्तरीय जनगणना समन्वय समिति का गठन किया है। साथ ही, कार्यों के त्वरित गति से निष्पादन के लिए जिला जनगणना कोषांग का भी गठन किया गया है, जिसका वरीय नोडल पदाधिकारी जिला जनगणना अधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त, पटना को एवं नोडल पदाधिकारी अपर जिला जनगणना अधिकारी-सह-जिला योजना पदाधिकारी, पटना को नामित किया गया है।
जनगणना का कार्य विभिन्न चरणों में किया जाना है जो अप्रैल, 2026 से प्रारंभ होकर 28 फरवरी, 2027 को समाप्त होगा।
इस समिति में
1. जिला पदाधिकारी, पटना
अध्यक्ष ।
2. उप विकास आयुक्त, पटना
सदस्य।
3.
अपर समाहर्त्ता (राजस्व), पटना
सदस्य।
4. जिला शिक्षा पदाधिकारी, पटना
सदस्य।
5. जिला पंचायती राज पदाधिकारी, पटना
सदस्य।
6. जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, पटना
सदस्य।
7.
जिला कल्याण पदाधिकारी, पटना
सदस्य।
8.
जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी, पटना
सदस्य।
9. जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, पटना
सदस्य।
10. जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, ICDS, पटना
सदस्य।
11. वरीय कोषागार पदाधिकारी, पटना
सदस्य ।
12. जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, पटना
सदस्य।
13. जिला योजना पदाधिकारी, पटना
सदस्य संयोजक
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त



