नवनियुक्त प्रदेश मोर्चा पदाधिकारियों को किया स्वागत

हरिद्वार, 09 जनवरी (हि.स.)। भाजपा जिला कार्यालय पर नवनियुक्त प्रदेश मोर्चा पदाधिकारियों का स्वागत और अभिनन्दन कार्यक्रम जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा हरिद्वार आशुतोष शर्मा ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी लोगों के नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों को छूएगी और आपसे अपेक्षा है कि आप पार्टी रीति नीति और उत्तराखंड और केंद्र सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक लेकर जाएंगे। उन्होंने इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को कहा कि आप सभी पार्टी की विचारधारा और पार्टी के गाइडलाइन के अनुसार ही काम करें। भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित पार्टी है, जो सभी लोगों को साथ लेकर चलती है।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष और भाजपा जिला हरिद्वार प्रभारी अनिल गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। और भाजपा की रीति और नीति से प्रभावित होकर अनेकों लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। जिन लोगों को नवीन दायित्व मिला है उन्हें सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को साथ देकर विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुट जाना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी 2027 में पुनः सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मोर्चे का अपना अलग महत्व है। जहां युवा मोर्चा युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम करता है। वहीं महिला मोर्चा महिला सशक्तिकरण और महिला सम्मान को बढ़ाने का काम करता है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा व जिला प्रभारी अनिल गोयल और सह प्रभारी दीपक धमीजा, हरिद्वार महापौर किरण जैसल व प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी द्वारा युवा मोर्चा से नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर, प्रदेश मंत्री तरुण चौहान, अनुसूचित मोर्चा से नवनियुक्त प्रदेश मंत्री संजीव कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा से नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राव जमीर, प्रदेश मीडिया संयोजक शफी लोधा, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा से नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष मुनीश पाल, नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री ओबीसी मोर्चा राजवीर कश्यप, नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता संदीप सिंघानिया, नवनियुक्त गढ़वाल संयोजक ओबीसी मोर्चा डॉ प्रदीप कुमार, किसान मोर्चा से नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष जगपाल सैनी, नवनियुक्त सोशल मीडिया सहसंयोजक अंकुर चौधरी, नवनियुक्त प्रदेश आई टी संयोजक नितिन कुमार तथा महिला मोर्चा से नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष रीता चमोली व नवनियुक्त प्रदेश आईटी संयोजक रंजना चतुर्वेदी का बीजेपी का पटका पहनाकर और पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन और स्वागत किया गया। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर जिला महामंत्री संजीव चौधरी, हीरा सिंह बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा , निपेंद्र चौधरी ,सीमा चौहान, मनोज शर्मा, शर्मिला बगवाड़ी , विमला देवी ,रजनी वर्मा, प्रीति गुप्ता ,जसवीर चौधरी, तेलुराम प्रधान, नकली राम सैनी, धर्मेंद्र सिंह चौहान, राजवीर कलियन, हितेश चौहान, संदीप प्रधान, प्रखर कश्यप, चदकिरण सिंह सहित प्रदेश, जिला व मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला