श्री रामकथा महोत्सव : भगवान श्री राम का जन्म होते ही गूंजे जय श्री राम के जयकारे

भगवान का जन्म असुरों और पापियों का नाश करने के लिए होता है : शिवकुमार शास्त्री महाराज

मुरादाबाद, 27 दिसम्बर (हि.स.)। हरे कृष्ण सेवा न्यास समिति के तत्वावधान में शनिवार को बुद्धि विहार स्थित व्हाइट हाउस में नवदिवसीय श्री राम कथा महोत्सव के तीसरे दिन श्री राम जन्मोत्सव प्रसंग का वर्णन हुआ। वृंदावन से पधारे प्रख्यात संत कथा वाचक शिवकुमार शास्त्री महाराज ने कहा कि भगवान का जन्म असुरों और पापियों का नाश करने के लिए हुआ था। भगवान राम ने बाल्यावस्था से ही असुरों का नाश किया।

कथावाचक संत शिव कुमार शास्त्री ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जीवन चरित्र अनंत सदियों तक चलता रहेगा। राम कथा में पिता के प्रति मां के प्रति और भाई के प्रति प्रभु राम का जो स्नेह प्रेम रहा सदा सदा के लिए अमर है। अनिता शास्त्री ने कहा कि राजा दशरथ के संतान न होने के कारण अपने कुलगुरु वशिष्ठ के पास जाते हैं। जहां वशिष्ठ द्वारा श्रृंगी ऋषि से शुभ पुत्र कामेष्टि यज्ञ करवाते है। यज्ञ कुंड से अग्नि देवता का प्रकट होकर राजा दशरथ को खीर प्रदान करते हैं। जिसके बाद राजा दशरथ द्वारा तीनों रानियों कौशल्या, कैकई और सुमित्रा को खीर देते है। उस खीर के खाने से तीनों रानियों को भगवान राम सहित भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का जन्म होता है।

पूजन पंडित राजीव शुक्ला ने विधि विधान से सम्पन्न कराया। मुख्य यजमान हरे कृष्ण सेवा न्यास समिति के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र देव शर्मा व धर्मपत्नी मनुस्मृति उपस्थित रहे।

हरे कृष्ण सेवा न्यास समिति के मीडिया प्रभारी निमित जायसवाल ने बताया कि नव दिवसीय राम कथा महोत्सव में 29 दिसम्बर को श्रीराम सीता विवाह और 2 जनवरी को श्री राम राज्याभिषेक होगा।

नि:शुल्क चरण पादुका सेवा कल्याणी दरबार द्वारा की गई।

आरती के बाद महाप्रसाद वितरित हुआ।

इस अवसर पर हरे कृष्ण सेवा न्यास समिति के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र देव शर्मा, कोषाध्यक्ष मनुस्मृति, सचिव श्यामसुंदर गौड़, संयोजक प्रदीप शुक्ला, उपाध्यक्ष राजेश खंडेलवाल, विपिन कुमार मित्तल, निमित जायसवाल, रजत शर्मा, आरके गंगवार, ओमेंद्र सिंह, सुशील शर्मा, रामरतन शर्मा, प्रदीप शर्मा, मंजू शर्मा, अंजू गौड़, सुमन बिश्नोई, राधिका शर्मा, रेखा शुक्ला, अनीता शर्मा आदि उपस्थित रही।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल