युवा कांग्रेस को मजबूत बनाने में युवाओं की होगी निर्णायक भूमिका : छतर सिंह
- Admin Admin
- Jan 18, 2026
नाहन, 18 जनवरी (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश में युवा कांग्रेस को नई मजबूती देने के लिए युवाओं की भूमिका सबसे अहम रहने वाली है। यह बात हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने पांवटा साहिब दौरे के दौरान कही। वे जिला सिरमौर के पांवटा साहिब प्रवास पर पहुंचे जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्माण विश्रामगृह में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
मीडिया से बातचीत करते हुए छतर सिंह ठाकुर ने कहा कि चाहे पंचायत चुनाव हों या आने वाले विधानसभा चुनाव, युवा कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। युवाओं को संगठित कर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।
प्रदेश कांग्रेस में कथित गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कांग्रेस पार्टी में किसी तरह की कोई फूट नहीं है। सिरमौर जिला हो या पूरा हिमाचल प्रदेश, कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और एक लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है।
प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय में संगठनात्मक स्तर पर युवाओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। युवाओं की ऊर्जा और जोश के बल पर कांग्रेस पार्टी प्रदेश में फिर से मजबूत जनाधार बनाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर



