जयपुर-चेयरमैन ने महिलाओं के दुपट्टे हटाकर जांच पर लगाई फटकार:शिक्षक भर्ती: भीलवाड़ा में कान की ज्वेलरी काटी, अलवर में हाथ में बंधे धागे के कारण एंट्री नहीं
- Admin Admin
- Jan 17, 2026
राजस्थान में आज से चार दिन तक शिक्षक भर्ती परीक्षा होगी।। लेवल-1 के लिए एग्जाम आज सुबह 10 से 12.30 बजे तक हो रही है। सुबह 8 से 9 बजे तक परीक्षा के लिए एंट्री हुई। इस दौरान जयपुर के सुभाष चौक के एक परीक्षा केंद्र पर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के चेयरमैन आलोक राज भी पहुंचे। जानकारी के अनुसार उन्होंने महिला कैंडिडेट की दुपट्टा हटाकर जांच पर कर्मचारियों को फटकार भी लगाई। प्रदेश के सभी 14 जिलों के परीक्षा केंद्रों पर कड़ी जांच के बाद एंट्री दी गई। मेटल के बटन वाले कपड़ों, हाथ में बंधे धागे और गले की चेन को खुलवाने के बाद ही प्रवेश दिया गया। कर्मचारी चयन बोर्ड के अनुसार 7759 वैकेंसी के लिए चार दिन एग्जाम होगा। कल से तीन दिन लेवल-2 के लिए दो परियों में एग्जाम होगी। आज 2.41 लाख कैंडिडेट देंगे परीक्षा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने बताया- शिक्षक भर्ती परीक्षा दो स्तरों में आयोजित की जाएगी। शनिवार को होने वाली लेवल-1 की एग्जाम में 2.41 लाख लोग परीक्षा देंगे। जबकि लेवल - 2 की परीक्षाएं 18, 19 और 20 जनवरी को अलग-अलग दिनों में 2 पारियों में आयोजित की जाएंगी। इन चार दिनों में कुल 9 लाख 54 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए 760 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। अब देखिए- एग्जाम सेंटर्स के बाहर के PHOTOS...



