भाजपा की नीतियों के खिलाफ तृणमूल एससी–ओबीसी सेल की विरोध रैली

जलपाईगुड़ी, 12 दिसंबर (हि. स.)। भाजपा सरकार की दमनकारी नीति और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस के एससी–ओबीसी सेल की ओर से राजगंज ब्लॉक के आमबाड़ी में एक विरोध रैली और सभा का आयोजन किया गया।

जलपाईगुड़ी जिला तृणमूल कांग्रेस के एससी–ओबीसी सेल के अध्यक्ष कृष्ण दास के नेतृत्व में शुक्रवार को यह रैली निकाली गई। राजगंज के आमबाड़ी अंचल मोड़ से शुरू होकर यह रैली आमबाड़ी के तारघेरा मैदान में जाकर समाप्त हुआ। इस विरोध रैली में कई हजार कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

रैली समाप्त होने के बाद तारघेरा मैदान में एक जनसभा का आयोजन किया गया। जहां भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जिलाध्यक्ष कृष्ण दास सहित कई नेताओं ने संबोधन किया।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार