पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जागरूक, घनसाली में कपड़े के बैग बांटे
- Admin Admin
- Jan 21, 2026
देहरादून, 21 जनवरी (हि.स.)। जिले की नगर पंचायत घनसाली की ओर से पर्यावरण संरक्षण की पहल के तहत बुधवार काे कपड़े के बैगों का वितरण किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता से संबंधित जानकारी भी साझा की गई।
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका के निर्देश पर संबंधित विभागों, हितधारकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए प्लास्टिक के प्रयोग से बचने के लिए लाेगाें काे जागरूक किया गया। नगर पंचायत घनसाली ने होटल स्वामियों के सहयोग से पर्यटकों को कपड़े के बैगों का वितरण किया। इसके साथ ही प्लास्टिक के प्रयोग से बचने के लिए लाेगाें काे जागरूक किया।
इस पहल का उद्देश्य प्लास्टिक उपयोग को न्यूनतम करना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और स्वच्छ पर्यटन की अवधारणा को सुदृढ़ करना है। इस कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, अधिशासी अधिकारी संजय दत्त कापड़ी, पर्यावरण पर्यवेक्षक कार्तिक डोभाल सहित नगर पंचायत के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल



