व्यापारी से 8 लाख की धोखाधड़ी ,आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

मुरादाबाद, 06 जनवरी (हि.स.)। मुरादाबाद महानगर के थाना नागफनी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यापारी ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। उनका आरोप है कि आरोपितों ने व्यापार में पैसे झांसा देकर आठ लाख रुपये ले लिए। पीड़ित ने जब अपनी रकम वापस मांगने पर आरोपितों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

थाना नागफनी क्षेत्र निवासी तेहमूर आलम ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि चं के बाद तेहमूर ने नाजिम से अपनी रकम वापस मांगी तो वह टालमटोल करने लगा। एक दिन नाजिम अपने बड़े भाई मुनाजिर, अनवार, शहजाद आलम और चार अन्य लोगों के साथ उसकी दुकान में घुस आए। उन्होंने आते ही तेहमूर के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी थी। इस दौरान एक आरोपित ने तमंचे से भी फायरिंग की।

पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने मंगलवार को बताया कि मामले में चार नामजद और चार अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल