जोधपुर, 20 जनवरी (हि.स.)। शहर के मधुबन हाउसिंग बोर्ड स्थित करणी नगर में रहने वाली एक विधवा महिला को धर्मेंला बने परिवार ने लूटपाट कर ली। धोखाधड़ी का शिकार बनाकर उससे और उसक ी मां व बहन से एक करोड़ का फ्रॉड कर दिया। पीडि़ता ने जब रूपयों की वापिस मांग की तो उसके पुत्रों को जान से मारने की धमकियां दी गई। उससे खुद से कई बार अभद्र व्यवहार किया गया। कोर्ट से मिले इस्तगासे पर अब भगत की कोठी थाने में केस दर्ज हुआ है।
थानाधिकारी राजीव भादू ने बताया कि करणी नगर मधुबन हाउसिंग बोर्ड की रहने वाली शांति देवी पत्नी स्व.अशोक गौड़ के साथ यह घटना हुई है। रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2002 में के रू गांव में हुई थी। जहां पर धापूदेवी पत्नी धर्माराम उर्फ धर्मेंद्र, पर्वतराम, महेंद्र आदि के परिवार से धर्मंेला हो रखा था, जिसके चलते घर में आना जाना लगा रहता था।
वर्ष 2013 में परिवादी शांतिदेवी के पति का निधन हो गया था। जिस पर बाद में पति के निधन से मृत्यु क्लेम के पैसे उसके पास आए थे। उक्त धर्र्मेला किए परिवार के लोगों को रूपए उधार देने शुरू किए थे। जिस पर वे लोग उसे विश्वास में लेते हुए रूपए वापिस लौटा देते थे। पारिवारिक रिश्ते काफी अच्छे बने रहे। रिपोर्ट में बताया कि 15 जून 2023 से लेकर 29 जून 2025 तक के बीच में उक्त लोगों को रूपए उधारी के रूप में 57 लाख 24 हजार 175 दिए गए, साथ ही उन लोगों को ऑन लाइन शापिंग तकरीबन 8 लाख 73 हजार 900 रूपए की कराई गई। इस प्रकार कुल 65 लाख 98 हजार 75 रूपए ऐंठ लिए गए।
इसके अलावा उन लोगों ने परिवादी की मां छोटा देवी से 3 लाख, बहन मंजू से 13 लाख और भांजी यशोदा से 20.58 लाख रूपए उधारी के रूप में लेकर हड़प कर लिए गए। कुल 36.58 लाख रूपए ऐंठे। पीडि़ता ने रूपयों का तकाजा किया तो पहले टालमटोल जवाब दिया गया फिर लौटाने से इंकार कर दिया गया। उसके दो बेटों को जान से मारने की धमकियां दी गई। कोर्ट में पेश इस्तगासे के आधार पर अब भगत की कोठी पुलिस ने धापू देवी, उसके पति धर्मेंद्र, पर्वतराम, महेंद्र, सुनील, लक्ष्मण सिंह, नाथाराम आदि को नामजद कर केस दर्ज किया है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश



